Type Here to Get Search Results !

मुस्कान बनावटी हो तो भी सेहत के लिए अच्छी होती है

The Power of Positive Thinking: मुस्कान बनावटी हो तो भी सेहत के लिए अच्छी होती है, कहते हैं मुस्कान संक्रामक होती है, जब आप किसी को मुस्कुराता देखते हैं, तो आप भी मुस्कराते हैं। दिमाग का एक अंग आपको सामने वाले व्यक्ति के चेहरे के भावों की नकल करने के लिए प्रेरित करता है। ऐसा अपने आप होता है। इसलिए किसी हंसते हुए व्यक्ति को देखकर चाहकर भी मुस्कुराए बिना रहना मुश्किल होता है। 


Even if a fake smile is good for health


वैसे मुस्कान रोकने का कोई कारण भी नहीं है। सकारात्मक सोच और ऊर्जा का सबसे बड़ा प्रतीक मुस्कान है। मुस्कान आपको थका हुआ और निराश नजर नहीं आने देती। जब एक मुस्कुराता हुआ चेहरा दिखाई देता है तो तो दिमाग में इंडार्फिन हार्मोन का स्राव होता है, जो हमें शांत करता है और खुशी देता है। 


Read More:  किसी के जीवन में सार्थक प्रभाव डालना चाहते हैं , तो करीब जाएं


कंसास यूनिवर्सिटी के एक शोध में कुछ लोगों को मुश्किल टास्क दिया, सभी को इसका तनाव हुआ। लेकिन कुछ लोगों ने इसका मुस्कान से सामना किया और कुछ के चेहरे पर तनाव के भाव बने रहे। जिन लोगों ने मुस्कान से सामना किया, टास्क के बाद उनके दिल की धड़कनें अन्य की अपेक्षा तेजी से सामान्य हो गईं। कभी कभी मुस्कान बनावटी भी होती है, लेकिन यह भी फायदेमंद होती है। 


Read More: अच्छी आदतें डालना मुश्किल होता है, पर उसके साथ जीना आसान


यह भी तनाव को कम करने और परिस्थति का सामना करने का साहस देती है। इसलिए अगली बार जब कोई तनाव भरा पल आए, फिर चाहे ट्रेफिक में फंसने या किसी स्टोर में लंबे इंतजार की नौबत हो, मुस्कुराइए क्योंकि यह आपको सकारात्मक अहसास देगी, आसपास का माहौल भी ठीक करेगी।


आज का पॉज़िटिव चैलेंज 


भविष्य की उपलब्धियां लिखिए: आज अपने और दुनिया के खूबसूरत भविष्य के बारे में एक नोट लिखिए। लिखते समय बड़े सपने देखने से मत डरिए। कल्पना कीजिए कि भविष्य में क्या उपलब्धियां आपके पास होंगी। लोग अपने खूबसूरत भविष्य की जितनी ज्यादा बार कल्पना करते हैं, कल्पना के सच होने संभवना उतनी ही बढ़ती जाती है। इससे हमारी ऊर्जा, रचनात्मकता और कार्यों को सही दिशा मिलती है।


Read More:


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.