Type Here to Get Search Results !

Control Your Self- ख़ुद पर नियंत्रण भावों पर नियंत्रण है

Control Your Self: अपने आप पर नियंत्रण केवल जबान पर काबू रखना नहीं है। मन विचलित हुआ, तो भावनाएं जवान को बेलगाम बना सकती हैं।


Control Your Self In Hindi, ख़ुद पर नियंत्रण,


ख़ुद पर नियंत्रण भावों पर नियंत्रण है


Control of Emotions: आत्मनियंत्रण एक शक्ति है। यह कमाल की ताकत होती है, जो रातोरात नहीं हासिल होती। सहनशीलता की सीमाएं छूकर, कभी पार करके मिलती है। किसी के उकसावे में न आना या ऐसे हालात से प्रभावित न होना इस शक्ति का प्रदर्शन है। यानी शक्ति का ऐसा प्रदर्शन जिसमें प्रतिक्रिया या तो नगण्य हो या बहुत ही नियंत्रित ढंग से हो। उकसावा शब्दों का भी हो सकता है और कृत्य का भी। जिनका मन पर क़ाबू होता है, वो इस शक्ति का मालिक होता है। इसके गूढ़ार्थ देखें, तो पाएंगे कि आत्मनियंत्रण के लिए मन को साधना होता है।


मन की शक्ति प्रकार चेतन और अवचेतन मन और उनके कार्य


मन को शांत रख पाना एक कौशल है। अर्थात मन को उस स्थिति तक लेकर जाना, जहां दूसरों के महत्वहीन क्रियाकलाप या बातें आपकी मनःस्थिति को प्रभावित न कर सकें। कभी-कभी तो बात उतनी महत्वहीन नहीं लगती, उसमें लक्षित व्यक्ति की कुछ शुमारी भी होती है, इसलिए बेकाबू मन फिजूल बातों के दंगल में कूद पड़ता है। लेकिन अगर बात को बेमानी दिशा में ले जाने की मंशा दिख जाए, तो मन को शांत रखने का कौशल काम आता है।


मन में दुख की स्क्रिप्ट ना लिखें अभिव्यक्त कर दें


कभी कोई ऐसी चर्चा शुरू कर दे, जिसकी कोशिश बेमानी गुजरी बात पर आज जवाब-तलब हो, तो अकारण तनाव होना या विचलित होकर ऊटपटांग कुछ बोल जाना स्वाभाविक ही है। यह भावों के लिए उकसावे का काम करता है।


यह मन विचलन, मन को शांत न रख पाना जबान के फिसल जाने का कारण बन सकता है और यही शायद सामने वाले का मक़सद हो या उसके हाथ एक मौक़ा लग जाए कुछ कहने का। दूसरे को हक़ मत दीजिए कि आपके जीवन की दिशा नियंत्रित कर सके। इसके लिए मन पर क़ाबू जरूरी है।" मन को शांत रखने के कौशल का उपयोग करें, चाहे कितना भी उकसावा क्यों न हो।


अवचेतन मन हमेशा हमारी मदद ही करता है


अनचाहा कह जाना खीझ उत्पन्न करता है क्योंकि इसकी अनुमति समझदारी नहीं देती। स्थितियां कैसी भी हों, मन- जबान को संभाले रखिए। अपनी भावनाओं को अपनी बुद्धि पर हावी होने का हक़ मत दीजिए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.