Type Here to Get Search Results !

Jiah Khan Biography in Hindi | जिया खान जीवन परिचय

जिया खान बायोग्राफी: Jiah Khan जिन्हें नफीसा रिजवी खान के नाम से भी जाना जाता है, जो की इनका वास्तविक नाम था। जिया खान एक ब्रिटिश-अमेरिकी नागरिक थीं, जो बॉलीवुड के कुछ फिल्मों में दिखाई दी थीं, जिसमें क्रमश निशब्द फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ 2007 बॉलीवुड में डेब्यू किया। गजनी (2008) हॉउसफुल (2010) और मर्डर 3 (2013) जैसी कुछ फिल्मों में दिख चुकि थी। जिया अपनी प्रतिभा और सुंदरता के लिए जानी जाती थीं, और दर्शकों ने उनके अभिनय को खूब सराहा था। 


जिया का जन्म न्यूयॉर्क शहर में 20 फरवरी,1988 को हुआ था, और बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए मुंबई, भारत आयी हुई थी, हालाँकि इनका अभिनय करियर ज्यादा नहीं चला और जिया खान ने 3 जून, 2013 में 25 वर्ष की आयु फांसी से लटक कर अपनी जान दे दी। तो आइये जानते है-  Jiah Khan Biography in Hindi | जिया खान जीवन परिचय, जिया खान बायोग्राफी, जिया खान, जिया खान की मौत कैसे हुई,आदि। 


Jiah Khan suicide case, जिया खान बायोग्राफी, Jiah Khan Biography in Hindi | जिया खान जीवन परिचय


Jiah Khan Biography in Hindi | जिया खान जीवन परिचय 


पूरा विवरण 

नाम 

जिया खान

पूरा नाम

नफीसा रिजवी खान

उपनाम

जिया

जन्म तिथि              

20 फरवरी,1988

मृत्यु तारिक

3 जून, 2013

उम्र

25 (में मृत्यु)

मृत्यु कहाँ हुई

मुंबई,भारत 

जन्म स्थान

न्यूयॉर्क शहर, यूएसए

पिता का नाम

अली रिजवी खान

माँ का नाम 

राबिया अमीन

बहन का नाम 

कविता और करिश्मा (छोटी बहनें)

बॉयफ्रेंड

सूरज पंचोली

वैवाहिक स्थिति 

अविवाहित

पति का नाम 

शादी नहीं हुई 

बेटे का नाम

शादी नहीं हुई 

राष्ट्रीयता 

अमेरिकी, ब्रिटिश

लिंग 

महिला

गृहनगर

लन्दन, इंग्लैंड

प्रोफेशन

अभिनेत्री

राशि

मिथुन राशि

स्कूल

स्कूली शिक्षा लंदन में

कॉलेज/यूनिवर्सिटी

ली स्ट्रैसबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट, न्यूयॉर्क

शिक्षा योग्यता

 माध्यमिक शिक्षा

धर्म 

मुस्लिम

मातृ भाषा

अंग्रेज़ी

शौक 

एक्टिंग,डांसिंग, रीडिंग बुक, कुकिंग

बॉलीवुड फिल्में

निशब्द (2007), गजनी (2008),

हाउसफुल (2010)

Physical Stats

ऊंचाई  सेंटीमीटर मैं 

5’3”(5fit 3 inch)

आई कलर

गहरा भूरा

हेयर कलर

काला

त्वचा के रंग

गोरा रंग


Jiah Khan Biography & Earlylife


जिया खान एक भारतीय-ब्रिटिश अभिनेत्री थीं,जिनका पूरा नाम नफीसा रिजवी खान था। जिया का जन्म 20 फरवरी, 1988 को न्यूयॉर्क शहर, संयुक्त राज्य अमेरिका में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। जिया के पिता, अली रिज़वी खान एक भारतीय-अमेरिकी है,जबकि इनकी माँ का नाम राबिया अमीन है, जो एक हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री है जों आगरा, उत्तर प्रदेश से है।  जिया ख़ान की दो छोटी बहने है जिनका नाम कविता और करिश्मा है। इनका प्रारंभिक जीवन  न्यूयॉर्क शहर में बीता बाद में ये अपने परिवार के साथ लंदन, यूके में आकर बस गए। 

Jiah Khan Education


जिया खान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा न्यूयॉर्क शहर में की बाद में माध्यमिक शिक्षा लंदन के ली स्ट्रैसबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से पूरी की। जिया को छोटी उम्र से ही अभिनय का शौक था, और उसने अपनी पढाई के साथ -साथ अपनी एक्टिंग कौशल को अपने स्कूल संस्थान में अपने प्रशिक्षण के माध्यम से निखारा जहाँ से अपने बॉलीवुड करियर की नींव रखी थी। 

Jiah Khan Bollywood Career


जिया खान की माँ एक बॉलीवुड अभिनेत्री थी, जिसके कारण इन्हे बचपन से ही अभिनय में अपना करियर बनाने में दिलचस्पी थी। इन्होने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने के लिए लन्दन से मुंबई आ गई। जिया को एक्टिंग के अलावा सिंगिंग और डांसिंग का भी शौक था। इन्होने पहली फिल्म में एक बाल कलाकार के रूप में काम किया था फिल्म का नाम था "दिल से" जिसमे जिया ने मनीषा कोईराला के बचपन का किरदार निभाया था। इसके बाद मात्र 16 साल की उम्र में जिया को मुकेश भट्ट की फ़िल्म "तुमसा नहीं देखा" का ऑफर मिला परन्तु किरदार पसंद न आने के कारण फिल्म करने से मना कर दिया। 

2006 में फिल्म "नि:शब्द" से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करि जिसमे मुख्य भूमिका में अमिताभ बच्चन थे, इस किरदार के लिए इनको काफी सराहना मिली और उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू अवार्ड के लिए नामांकित किया गया। फिल्म में एक्टिंग के साथ एक गाना भी जिया के द्वारा गाया गया था। 

2008 में ए.आर.मुरुगादोस की फ़िल्म "गजीनी" जिसमे आमिर खान मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म काफी हिट हुई थी जिसके कारण जिया को काफी लोकप्रियता मिल गयी थी। आखरी बार 2010 में, जिया साजिद खान द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म "हाउसफुल" में दिखाई दीं।फिल्म में रोल काफी छोटा था लेकिन इनके प्रदर्शन ने लोगो का दिल जित लिया था। उसी वर्ष, उन्होंने नृत्य पर आधारित फिल्म "चांस पे डांस" में सहायक भूमिका निभाई,  जिसमें मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर थे। परन्तु किसी कारणवश इनके स्थान पर जेनेलिया डिसूज़ा को ले लिया गया। 

जिया खान की मौत कैसे हुई?


जिया खान एक बॉलीवुड अभिनेत्री थीं,और ये अपने अभिनय करियर में आगे बढ़ रही थी,लेकिन अचानक 3 जून, 2013 को मुंबई में अपने आवास पर मृत पाई गई थीं, जब जिया की मृत्यु हुई तब उनकी उम्र मात्र 25 वर्ष थी। पुलिस इन्वेस्टीगेशन से पता चला कि जिया खान ने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी थी। इसके अलावा उनके अपार्टमेंट में 6 पन्नो का एक सुसाइट नॉट भी पुलिस ने बरामद किया था जिसमे जिया मानसिक रूप से परेशान और व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक तौर पर परेशान होने का जिक्र था। 

जांच से यह भी पता चला कि जिया खान अभिनेता सूरज पंचोली को डेट कर रही थी और इनमे कुछ आपसी मनमुटाव भी था, जिसके बाद सूरज पंचोली गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था। हालांकि, उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी। मामला अभी भी चल रहा है। 

जिया खान के बारे में तथ्य  facts about Jiah Khan


  • जिया खान का पूरा और वास्तविक नाम नफीसा रिजवी खान था। बॉलीवुड में आने से पहले इन्होने अपना नाम बदल दिया था। 
  • जिया खान एक अभिनेत्री के अलावा एक  प्रशिक्षित ओपेरा गायिका थीं,और इन्हे संगीत का ही शौक था। फिल्म निःशब्द में उन्होंने एक गाना भी गाया था। 
  • जिया का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ और पालन पोषण लंदन में हुआ था। 
  • जिया फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले कुछ गानों के वीडियो और कुछ विज्ञापनों में दिखायी दी गयी थी। 
  • 2010 में जिया को फिल्म "चांस पे डांस" में मुख्य भूमिका के लिए रोल ऑफर हुआ था, परन्तु फिल्म शेड्यूलिंग के कारण ये फिल्म छोड़नी पड़ी। 
  • जिया एक शाकाहारी और पशु प्रेमी थी। उन्होंने PETA के "सेव द टाइगर्स" अभियान के लिए फोटो शूट करवाया था। 
  • जिया खान और एक्टर सूरज पंचोली एक दूसरे को डेट कर रहे थे। 
  • 3 जून, 2013 को 25 वर्ष की आयु में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

Faqs


जिया खान कौन थी??

जिया खान एक ब्रिटिश-अमेरिकी नागरिक थीं, और एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री थीं, जो हिंदी फिल्म उद्योग में काम करती थीं।

जिया खान की उम्र कितनी थी?

जिया खान की जब मृत्यु हुई तब उनकी उम्र 25 साल थी

जिया खान का जन्म कब हुआ था?

जिया का जन्म 20 फरवरी,1988 को न्यूयॉर्क शहर, संयुक्त राज्य अमेरिका में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था।.

जिया खान को वास्तव में क्या हुआ था?

जिया खान 3 जून, 2013 को मुंबई में अपने आवास पर मृत पाई गई थीं। पुलिस इन्वेस्टीगेशन से पता चला कि जिया खान ने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी थी। इसके अलावा उनके अपार्टमेंट में 6 पन्नो का एक सुसाइट नॉट भी पुलिस ने बरामद किया था जिसमे जिया मानसिक रूप से परेशान और व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक तौर पर परेशान होने का जिक्र था।

जिया खान की डेथ कब हुई थी?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.