Affirmations Positivity: अवचेतन मन हमेशा हमारी मदद ही करता है। हमारा नब्बे प्रतिशत से अधिक मानसिक जीवन अवचेतन (subconscious)है। अगर आप अपने अवचेतन मन (सबकॉन्शियस माइंड) से जुड़ी अद्भुत शक्ति प्रयोग का नहीं तो करेंगे, जीवन सीमाओं में बंध जाएगा।
जीवन में बदलाव के लिए रोजाना सबकॉन्शियस माइंड को प्रशिक्षण की जरूरत है। अवचेतन की प्रक्रियाएं हमेशा सृजनात्मक जीवन की तरफ होती हैं। आपका अवचेतन आपके शरीर का निर्माता है और इसके सभी महत्वपूर्ण कार्य करता है। यह हर दिन चौबीसों घंटे काम करता है और कभी नहीं सोता है।
Read More:
बड़े सपने देखिए और छोटी चीजों को बड़े दिल से करिए
खुशी पाने का पहला कदम है निरंतर सीखते रहना
यह हमेशा आपकी मदद करने और आपको नुकसान से बचाने की कोशिश करता है। यह मन असीम जीवन और असीम बुद्धिमत्ता के संपर्क में रहता है। इसके आवेग और विचार का रुख हमेशा जीवन की ओर होता है। अधिक व्यापक व उदात्त जीवन की महत्वाकांक्षाएं, प्रेरणाएं और सपने अवचेतन से ही उत्पन्न होते हैं।
आपके सबसे गहन विश्वास वे होते हैं, जिनके बारे में आप तर्क वितर्क नहीं कर सकते, क्योंकि वे आपके चेतन मन(conscious mind)से नहीं, बल्कि आपके अवचेतन मन से आते हैं। अवचेतन अंतर्ज्ञान, आवेगों, अनुभूतियों, संकेतों, मनोकामनाओं और विचारों के जरिये बात करता है।
यह हमेशा आपको प्रेरित करता है कि उठो, बाधाएं पार करो, विकास करो, आगे बढ़ो, रोमांच हासिल करो। प्रेम करने या दूसरों की जीवन बचाने की प्रेरणाएं अवचेतन की गहराइयों से आती हैं।- ' आपके अवचेतन मन की
Thoughts of the day
अपने तरीके से गलत होना किसी और के तरीके से सही होने से कहीं बेहतर है।
इंसान केवल अपनी परेशानियों गिनना पसंद करता है, कभी अपनी खुशियां नहीं गिनता।
आज का पॉजिटिव चैलेंज
अपनी गलतियां लिख लें: गलतियां अगर एक बार की जाएं, तो क्षम्य मानी जाती हैं। गलतियां दोहराने से बचना चाहते हैं तो सबसे अच्छा तरीका है इन्हें लिख लेना। ध्यान रखें कि छोटी-छोटी भूलों को गलतियां मानकर न लिखें, वरना ये नकारात्मक असर कर सकती हैं। बड़ी गलतियों पर गौर करके उनमें सुधार की कोशिश करें।
Read More:
किसी के जीवन में सार्थक प्रभाव डालना चाहते हैं , तो करीब जाएं
अच्छी आदतें डालना मुश्किल होता है, पर उसके साथ जीना आसान