Spain beauty:- यूरोप घूमने का प्रोग्राम बनाएं तो स्पेन जाना न भूलें। यकीनन आप वहां की ऐतिहासिक धरोहरों व उत्सवों को देख कर अभिभूत हो उठेंगे ...
स्पेन प्राकृतिक दृश्यों की मिलनस्थली
स्पेन की राजधानी मैड्रिड शिक्षा तथा ऐतिहासिक पर्यटन का अनुपम स्थान है। मैडिड में ही विश्व में 7 वीं रैंक का कालेज इंस्टीट्यूट द एम्प्रेसा ' है , जहां अनेक छात्र एम.बी.ए. करने जाते हैं।
21 वीं सदी में भी स्पेन की राजधानी मैड्रिड ने अपने ऐतिहासिक धरोहरों को खूबसूरती से संजो कर रखा हुआ है।
यह भी पढ़ें - Cabbages & Condoms Restaurant : बैंकाक का अदभुत रेस्तरां
खुशी का फार्मूला: सबसे खुशहाल देश फिनलैंड से सीखिए खुशी के 10 मंत्र
शाही महलों का शहर
मैड्रिड शहर सामरिक और अपनी पुरानी सभ्यताओं को संजोये रखने जैसे , कैथेड्रल,चर्च ,और शाही महलों के लिए विश्व प्रशिद्ध है। यहाँ बनी इमारते आज भी अपने गौरव साली इतिहास के साक्षी बने हुए है जो की रेनेसां ,गोथिक ,और मूरिश स्टाइल में बनी हैं। ऐतिहासिक तथ्यों से ज्ञात होता है कि 9 वीं शताब्दी में उमैय्यद वंश के 5 वें अमीर मुहम्मद प्रथम द्वारा मैड्रिड को खोजा गया और 11 वीं सदी तक यहां अरबों का शासन रहा।
यह भी पढ़ें - Mexico का टिल्टेपक गाँव जो अंधों का गांव नाम से जाना जाता है,इंसान व् जानवर सब अंधे हैं
रोमन राजा अलफांसो चतुर्थ ने अरब शासकों के बाद इस शहर को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया। लगभग 200 सालों तक अरब राजाओं ने इस देश पर अपना राज्य किया जिसके कारण उनके द्वारा बनाये गए ऐतिहासिक इमारतों में अरब वास्तुकला और शैली को देखा जा सकता है , यह मिश्रित वास्तुशैली का अनूठा प्रयोग देखने लायक है। रोमन और अरबी की मिश्रित स्टाइल से बनी इमारतें पर्यटकों के लिए कुतूहल का विषय हैं।
मैड्रिड के बाद बार्सिलोना इस देश का प्रमुख शहर है। बार्सिलोना शहर पर्यटकों को काफी लुभाता हूँ। चारों ओर समुद्र से घिरा होने के कारण इस शहर में औद्योगिक और पर्यटन संबंधी गतिविधियां अधिक देखने को मिलती हैं। 1992 में यहां ओलिंपिक खेलों के आयोजन के बाद सभी तरह की सुविधाएं देखने को मिलती हैं।
समुद्रतट के प्राकृतिक दृश्य
नैसर्गिक रूप से सुंदर इस देश में मीलों तक फैले समुद्रतटों का आनंद लेना हो तो सैनटैंडर , वैलेंसया , कोरुना या सैन सिबैस्चियन जाएं , जहां दक्षिण भूमध्यसागर पर्यटकों का स्वागत करता है। एलीकांटे , मलागा , काडिज पालमा , इबिजा आदि समुद्रतटों पर प्राकृतिक दृश्यों के खूबसूरत नजारे हर सैलानी का मन मोह लेते हैं।
मैडिटेरेनियन या भूमध्यसागरीय स्पेन के पूर्वी तट पर रेतीली तथा दलदली भूमि है , जो अंगूर तथा जैतून की खेती के लिए आदर्श है। यहां के लोग इस का प्रयोग भी बहुत ज्यादा करते हैं।
दक्षिण स्पेन भूमध्यसागर के बिलकुल नजदीक है। इस का दक्षिणी राज्य इस सागर से जुड़ा है। समुद्र तट रेखा से जुड़े होने के कारण यहाँ प्रकृति की सुंदरता देखि जा सकती है जैसे -कई अलग-अलग तरह के समुद्री जीव - जंतु प्रवास करते हुए पक्षियों का झुंड इसकी सुंदरता को और बढ़ाते हैं।
उत्सव व मनोरंजन
यहां चमड़े से बनी चीजें व जूते बहुत प्रसिद्ध हैं। स्पेनिश लैदर से बने सामानों उसकी उच्च क्वालिटी के लिए के लिए विश्वप्रसिद्ध है। नक्काशीदार लैदर के जूते इस देश की खासीयत है। लैदर के कोट , बेल्ट व पर्स पर्यटकों का मन मोह लेते हैं।
स्पेनवासी खुशमिजाज और आरामपसंद होते हैं। इसलिए यहां की संस्कृति में त्योहार तथा धार्मिक उत्सव सम्मिलित हैं।
स्पेन के कुछ बड़े हिस्सों में म्यूजिक , डांस , फिल्म एवं थिएटर के उत्सव होते रहते हैं , जिन में विश्व के कलाकार भाग लेते रहते हैं। मैड्रिड तथा बार्सिलोना में कई तरह की अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियां और मेलों का आयोजन होता है , जिस से पूरे शहर में रौनक बनी रहती है। बुलफाइट ' लगभग सभी मेलों का प्रमुख आकर्षण तथा हिस्सा होता है।
यहां पर ज्यादातर दुकानदार स्पेनिश ही बोलते हैं। पर बड़े शहरों में अंगरेजी भी बोलते हैं। छोटे शहरों में न अंगरेजी बोलते हैं न ही समझते हैं पर सांकेतिक भाषा में सभी पर्यटक अपनी मनपसंद चीजें खरीद सकते हैं।
खानेपीने की अच्छी सुविधा
भारत की तरह यहां भी हर क्षेत्र में भोजन की अलग-अलग परंपरा है। उत्तरी , मेडिटरेनियन , मेसिता , दक्षिणी- इन सभी व्यंजनों में से पर्यटक अपनी इच्छा तथा स्वाद अनुसार भोजन कर सकते हैं। चूंकि उत्तरी स्पेन वर्षा से अधिक प्रभावित रहता है , अतः यहां मांसाहारी भोजन अधिक होता है।
मेडिटरेनियन भोजन में गेहूं , जैतून तथा पाइन का प्रयोग अधिक मात्रा में किया जाता है। शाकाहारी भोजन में मेडिटरेनियन भोजन सब से ज्यादा स्वादिष्ठ लगता है। दही , चीज तथा फलों का भी यहां काफी प्रयोग किया जाता है।
दक्षिण प्रांतों के खाने में सी फूड ' की मात्रा अधिक है। साथ ही लहसुन तथा सिरके का भी प्रयोग किया जाता है। यहां के भोजन में वाइन भी शामिल है। यहां अंगूर की खेती अधिक होने के कारण रोमन राजाओं ने खाने के साथ पीने की शुरुआत की थी।
कैसे जाएं?
स्पेन जाने के लिए दिल्ली में ' फ्रांस दूतावास ' में जा कर ' शेनेगन वीजा (Schengen Visa) ' प्राप्त किया जा सकता है , जिस में इंगलैंड को छोड़ कर 26 देशों का वीजा होता है।
स्पेन जाने के लिए सीधी हवाई सेवा नहीं है। पर्यटक को ' जर्नी ब्रेक ' कर के लंदन , दुबई या अन्य किसी यूरोप के शहर हो कर जाना पड़ता है।
स्पेन आनेजाने का हवाई किराया 50 से 60 हजार रुपए के बीच है। वहां हर बजट के होटल हैं। पांच सितारा होटल और खानेपीने का औसत खर्च 300 यूरो से 400 यूरो के बीच प्रतिदिन आएगा। चार सितारा होटल में 250 यूरो तथा साधारण होटलों में 150 से 200 यूरो के बीच पर्यटक ठहरने की व्यवस्था कर सकते हैं। .
इंटरनेट द्वारा भी हर तरह के होटल देख कर बुकिंग कराई जा सकती है। कुछ टूर एंड ट्रैवल वाले पैकेज टूर भी ले जाते हैं। उन के साथ जाने में पर्यटकों को रहने के साथसाथ सुबह का नाश्ता तथा रात का खाना दिया जाता है।
यह भी पढ़ें - क्रोएशिया एक ऐसा देश जहाँ 12 रूपए में बिक रहा है घर
अमेरिका वॉशिंगटन के जुआन डे फूका द्वीप जहाँ सिर्फ एक इंसान रहता है
Thanks for visiting Khabar daily update. For more World स्टोरी, click here.